हमीरपुर, अप्रैल 8 -- हमीरपुर, संवाददाता। बुधवार की शाम सदर कोतवाली के चूरामणि के डेरा के नीचे बहने वाली बेतवा नदी किनारे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी मच गई। अधेड़ दस माह से अपनी पुत्री के घर में रह रहा था। शाम को शौच जाने को निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन जब तलाश करने निकले तो नदी किनारे उसे बेसुध अवस्था में पड़ा देख जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जनपद फतेहपुर के भरसा गांव निवासी 50 वर्षीय शिवनारायण करीब दस माह से अपनी तीसरी नंबर की पुत्री सुदामा पत्नी नीलू निवासी चूरामणि का डेरा के यहां रह रहा था। दामाद नीलू ने बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे के आसपास ससुर प्रतिदिन की तरह शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे। घर के पास ही बेतवा नदी बहती है। काफी देर तक जब ससुर घर नहीं आए तो उसकी ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.