गया, अप्रैल 19 -- प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर गांव में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। हनुमान मंदिर प्रांगण में युवाओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम को शस्त्र और शास्त्र के धनी बताते हुए कहा कि उन्होंने सनातन संस्कृति और मूल्यों की रक्षा के लिए जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भगवान किसी एक जाति के नहीं, बल्कि समस्त मानव जाति के हैं, इसलिए उन्हें जातीय बंधनों में नहीं बांटना चाहिए। वक्ताओं ने परशुराम जयंती को भविष्य में और बड़े स्तर पर मनाने का संकल्प लिया तथा समाज में एकजुटता और समरसता बनाए रखने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, नारों से गूंजायमान रहा क्षेत्र युवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.