गया, अप्रैल 3 -- फतेहपुर में होटलों और भोजनालयों में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग की शिकायत पर शुक्रवार को प्रशासन ने छापेमारी की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) मुकेश कुमार गुप्ता ने प्रखंड क्षेत्र के कई होटलों और रेस्टोरेंट्स में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान अधिकारियों ने गैस सिलेंडरों के प्रकार, उनके उपयोग और संबंधित अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल की। हालांकि, निरीक्षण में कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग की पुष्टि नहीं हुई। सभी प्रतिष्ठानों में कोयले से सामान बनते मिला। साथ ही वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का ही उपयोग किया जा रहा था। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है।बताया गया कि फतेहपुर स्थित एक बिरियानी हाउस में घरेलू गैस के उपयोग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। मामले को गंभीरता से...