कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- फतेहपुर के किशुनपुर थाना क्षेत्र के कछरा निवासी राकेश कुमार (26) पुत्र स्व. लल्लू ट्रैक्टर से मिट्टी भराई का काम करता था। शुक्रवार की रात वह राघौपुर गांव में काम करने के लिए गया था। जेसीबी से मिट्टी खुदाई हो रही थी। ट्रैक्टर पर लोडिंग हो रही थी। इसी दौरान राकेश कुमार को चोटें आई। हालत गंभीर होने पर जेसीबी मालिक व अन्य लोग उसको लेकर मेडिकल कालेज आए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...