फतेहपुर के युवक की कोलकाता में बेरहमी से पीटकर हत्या
गया, सितम्बर 9 -- रोजी-रोटी की तलाश में घर से दूर कोलकाता गए भेड़वा गांव के अनिल यादव (35) की सोमवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कंपनी में हुए विवाद के बाद उसकी पिटाई की गई थी। बुधवार सुबह जब उसका शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। वहीं, पूरे गांव में मातम पसर गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा गांव निवासी परमेश्वर यादव का पुत्र अनिल यादव पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर लिलुआ स्थित सुपर एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में चालक के रूप में काम करता था। परिजनों के अनुसार, सात सितंबर की सुबह गाड़ी लेकर कंपनी गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कंपनी में काम करने वाले दो कर्मियों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने अनिल के साथ लात-घूंसों और लाठी से जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल होने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.