गया, मई 18 -- आम लोगों की समस्याओं के त्वरित व पारदर्शी समाधान को लेकर फतेहपुर की मतासो और टनकुप्पा प्रखंड की ढिबर पंचायत में 19 मई को 'आपकी समस्या, हमारा संकल्प-समाधान आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत विशेष सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर शिविर की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शिविर में पंचायत स्तर पर समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान होगा। प्रशासन द्वारा शिविर का व्यापक प्रचार-प्रचार कराया गया है, ताकि इस पहल का अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें। फतेहपुर के बीडीओ शशिभूषण साहू और टनकुप्पा की बीडीओ अलीशा कुमारी ने बताया कि इस सहयोग शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों व आवेदनों का एक ही स्थान पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है। साथ ही आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ सुलभ रूप से उपलब्ध कराना भी इसक...