हल्द्वानी, फरवरी 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। फतेहपुर निवासी भूपेन्द्र चिलवाल केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट बने हैं। उन्हें त्रिपुरा में पोस्टिंग मिली है। शनिवार को बीएसएफ ट्रेनिंग एकेडमी ग्वालियर मध्य प्रदेश में उन्होंने पासिंग आउट परेड पास की। उनके साथ परिवार के लोग मौजूद रहे। मूलरूप से हैड़ाखान निवासी भूपेंद्र ने बीते साल संघ लोक सेवा आयोग की ओर आयोजित सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा पास की थी। भूपेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा हरगोविंद सुयाल विद्या मंदिर हल्द्वानी से हुई। इसके बाद बीटेक पंतनगर विश्वविद्यालय से किया है। पिता गोपाल सिंह वर्तमान में आयुर्वेद विभाग हल्द्वानी में कार्यरत हैं। माता रेखा देवी गृहिणी हैं। बहन प्रतिभा और उनके पति रघु बोरा भी इस दौरान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.