गया, अप्रैल 17 -- प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, फतेहपुर को मॉडल स्कूल के रूप में चयनित किए जाने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों ने इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग उठाई है। इस संबंध जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास आवेदन सौंपी गई है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को आवेदन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि यह प्रखंड का एकमात्र कन्या उच्च विद्यालय है, जहां क्षेत्र की सभी छात्राएं शिक्षा प्राप्त करती हैं। ऐसे में इसे मॉडल स्कूल बनाकर सह-शिक्षा (लड़के-लड़कियों दोनों का नामांकन) लागू करने का प्रस्ताव छात्राओं के हित में नहीं है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : 2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धनतोला में स्थानीय बच्चों का नामांकन नहीं होने पर अभिभावक...