गया, मई 22 -- पंचायत खेल क्लबों को सक्रिय और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय, गया की ओर से फतेहपुर प्रखंड के गणेश यादव विद्यालय नौडीहा और उत्क्रमित उच्च विद्यालय सलैयाकला में एक दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न खेल विधाओं के प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ खेल कौशल की बारीकियों से अवगत कराया। साथ ही प्रशिक्षकों ने फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना के महत्व को भी समझाया। इन खेल शिविरों में जिला खेल कार्यालय की ओर से प्रशिक्षक के रूप में रहे सत्यम वर्मा ने क्रिकेट, सौरव सुमन ने बैडमिंटन, राहुल राज ने एथलेटिक्स, आनंद तिवारी ने कबड्डी, अखिलेश कुमार ने फुटबॉल तथा आशुतोष उपाध्याय ने हॉकी का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को खेल के मूलभूत कौशल, शारीरिक...