मैनपुरी, जून 8 -- ग्राम पंचायत जोत के अंतर्गत आने वाले गांव फतेहपुर के ग्रामीणों को जल्द ही जर्जर सड़क से राहत मिलने वाली है। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने अरसनिया मुख्य मार्ग से फतेहपुर गांव तक बनने वाली 500 मीटर लंबी सीसी रोड का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से शिलान्यास किया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण कुल 36 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। मुख्य अतिथि रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज विकास की किरण बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब व्यक्ति तक पहुंच रही है। पात्रों को निशुल्क राशन और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। यह भी पढ़ें- फतेहपुर के ग्रामीणों को मिलेगी जर्जर सड़क से मुक्ति उन्होंने उत्तर प्रदेश की मजबूत कानून-व्यवस्था की सराहना करते ह...