जामताड़ा, अप्रैल 16 -- फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के खिजुरिया विद्यालय में 'स्कूल रूआर' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में नामांकन बढ़ाना, ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ना एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नामांकन अभियान, जागरूकता रैली तथा अभिभावक-शिक्षक संवाद जैसे विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं। शिक्षकों ने बताया कि 'स्कूल रूआर' कार्यक्रम के माध्यम से हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- रैली को दिखाई हरी झंडी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.