गया, जून 19 -- फतेहपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव पुरनीबथान के निवासी एवं भारतीय सेना के जवान अजय यादव ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 13 और 14 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर एवं वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अजय ने ईरान और फिलीपींस के मजबूत खिलाड़ियों को पछाड़कर भारत का तिरंगा शान से लहराया। उनकी इस उपलब्धि से बिहार, गया जिला, फतेहपुर प्रखंड और उनके पैतृक गांव पुरनीबथान का गौरव बढ़ा है। अजय यादव इससे पहले जुलाई 2025 में वियतनाम में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। यह भी पढ़ें- फतेहपुर के अजय ने बैंकॉक में फहराया तिरंगा, पावर व वेट लिफ्टिंग में जीते दो स्वर्ण पदक वहीं दिसंबर 2025 में रूस...