लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- फतेहपुर में लेखपाल सुधीर की हुई मौत से आक्रोशित लेखपालों ने शुक्रवार को कार्यबहिष्कार कर जिले की सभी तहसीलों में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की है कि लेखपालों पर अन्य विभागों के काम का अनाश्यक दबाव न बनाया जाए। बढ़ते दबाव, काम का भार और असुरक्षा की स्थितियों से लेखपाल परेशान हैं। एसआईआर की अन्तिम तिथि बढ़ाने की मांग की। लेखपालों की हड़ताल से शुक्रवार को एसआईआर का काम भी प्रभावित हुआ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के लखीमपुर तहसील अध्यक्ष अमित दीक्षित मंत्री राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसील के लेखपाल शुक्रवार को तहसील में एकत्र हुए। यहां धरना प्रदर्शन करके फतेहपुर में हुई लेखपाल की मौत पर आक्रोश जताया। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.