देवरिया, नवम्बर 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। फतेहपुर में लेखपाल के आत्महत्या की घटना को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जिले की सभी तहसील के लेखपाल हड़ताल पर रहे। उन्होंने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सदर एसडीएम श्रुति शर्मा को सौंपा। सदर तहसील अध्यक्ष दिवाकर झा और मंत्री शैलेश कुशवाहा के नेतृत्व में लेखपाल एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए परिसर में प्रदर्शन किए और धरना पर बैठ गए। अध्यक्ष ने कहा कि फतेजपुर जिले में कार्यरत लेखपाल सुधीर कुमार की शादी 26 नवम्बर को होनी थी। आरोप है कि एसआईआर के नाम पर उन्हें शादी के लिए अवकाश नहीं मिला। 22 नवम्बर को बैठक में उपस्थित न होने पर निलंबित कर दिया गया। डिप्टी कलेक्टर एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.