कन्नौज, नवम्बर 28 -- कन्नौज। फतेहपुर जिले में एक लेखपाल की आत्महत्या के विरोध में शुक्रवार को लेखपाल संघ ने सदर तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। संघ ने मांग की है कि घटना के मुख्य आरोपित अधिकारी का नाम एफआईआर में अज्ञात के स्थान पर दर्ज किया जाए। साथ ही मृतक की मां को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। प्रदर्शन के बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है।लेखपाल संघ के अध्यक्ष शुभम मिश्रा और मंत्री विशाल चौरसिया ने बताया कि फतेहपुर में तैनात 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार की शादी 26 नवंबर को होनी थी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से कई बार छुट्टी का अनुरोध किया, लेकिन एसआईआर ड्यूटी का हवाला देते हुए छुट्टी स्वीकृत नहीं की गई। शादी की तैयार...