गया, मार्च 26 -- रामनवमी के पावन अवसर पर फतेहपुर और टनकुप्पा में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसे लेकर पूजा समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्कहै। फतेहपुर पूजा समिति के अखिलेश कुमार, तुलसी कुमार, धीरू सिंह और टनकुप्पा पूजा समिति के नरेश प्रसाद वर्मा, सत्यनारायण प्रसाद व हीरालाल साव ने बताया कि दोपहर एक बजे मार्केट रोड स्थित हनुमान मंदिर से और टनकुप्पा में देवी मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकलेगी। बैंड-बाजे और जयकारों के बीच भगवा पताका लिए यह यात्रा बाजार, थाना, अस्पताल व प्रखंड मुख्यालय होते हुए फतेहपुर और सुल्तानपुर पहाड़ स्थित हनुमान मंदिर तक जाएगी। अंत में प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूरे बाजार को भगवा झंडों से सजाया गया है, जिससे क्षेत्र का माहौ...