पाकुड़, अप्रैल 17 -- प्रखंड के फतेहपुर में लाखों रुपये की लागत से बन रहे एसएचजी प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। एसएचजी प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण कार्य मे बरती जा रही अनियमितता शीर्षक की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने संज्ञान लिया है। विधायक ने निर्माण कार्य में हो रही धांधली पर सख्त नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया है कि विकास योजनाओं की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता या खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इस लापरवाही में शामिल संबंधित विभाग के पदाधिकारियों और संवेदक पर जल्द ही सख्त एक्शन लिया जाएगा।बिना शिलान्यास कार्य शुरू होने पर भी जताई आपत्तिनिर्माण में निम्न स्तर के सामग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.