गया, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी के फतेहपुर पश्चिमी मंडल कार्यालय बंशीधर ठाकुरबाड़ी में सोमवार को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर की शुरुआत ध्वजारोहण एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहित महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। मौके पर प्रदेश महामंत्री दयानंद गिरी ने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी चुनावी सफलता की आधारशिला होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.