गया, मई 20 -- गुरपा थाना क्षेत्र के मंझलाकला गांव में बंद चार घरों में हुई चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को श्वान दस्ता ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और सुराग तलाशते हुए नदी के किनारे तक पहुंची। हालांकि अब तक पुलिस को कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। बताया गया है कि गांव के शेराज उद्दीन, मंजूर आलम, हाफिज जहूर आलम और सलीमा खातून के बंद घरों में सोमवार की रात चोरी की गई थी। सभी मकान दो-तीन माह से बंद पड़े थे। घर मालिक अपने बेटे-बेटियों के पास रहने के लिए कोई कोलकाता तो कोई दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घरों को निशाना बना। चोरों ने घरों के मुख्य दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखे सामान लेकर चले गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों को मंगलवार की सुबह हुई।सूचना मिलते ...