गया, सितम्बर 12 -- फतेहपुर के गोपीमोड़ के पास चोरी के मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर खानाबदोशों द्वारा लाठी, कुल्हाड़ी और पत्थरों से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आठ नामजद और 40 अज्ञात समेत 48 लोगों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात महिलाओं समेत आठ नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया है। अपर थानाध्यक्ष रामकृपाल यादव ने बताया कि डायल 112 के एएसआई बैजू पासवान के लिखित बयान पर फतेहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Gaya News: चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर टांगी-पत्थरों से हमला इसमें 48 लोगों को आरोपित किया गया है। इनमें आठ नामजद और 40 अज्ञात शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते ...