गया, जनवरी 28 -- फतेहपुर प्रखंड की उतरी लोधवे पंचायत अंतर्गत घुटकुआं गांव में जर्जर हो चुके बिजली तार को नहीं बदले जाने और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जर्जर बिजली तार बदलने और एक और बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीण अशोक कुमार, शंकर कुमार, शंभु कुमार, अनुज कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव में लगे बिजली तार अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं। तारों के बार-बार टूटकर गिरने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे गांव के लोग भय के साये में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 150 घरों की आबादी वाले गांव में केवल एक ही ट्रांसफार्मर लगा ...