गया, फरवरी 28 -- फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जन सुनवाई शिविर उम्मीदों के विपरीत पूरी तरह फीका रहा। निर्धारित समय पर शिविर शुरू होने के बाद भी एक भी परिवादी अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा, जिससे अधिकारी लंबे समय तक इंतजार करते रहे। प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया था। इसके लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारी समय से पहुंचकर अपनी-अपनी मेज संभालकर बैठ गए थे, लेकिन निर्धारित अवधि तक कोई भी आवेदक नहीं आया। अधिकारियों ने बताया कि जन सुनवाई शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था ताकि लोग अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकें। बावजूद इसके लोगों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। कुछ पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि संभवतः लोगों को शिविर की जानकारी समय पर नहीं मि...