फतेहपुर : उधार की रकम मांगना पड़ा भारी, युवक के साथ मारपीट व चेन छीनने का आरोप
गया, जून 8 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में उधार दिए गए रुपये की मांग करने पर एक युवक के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित सदानंद कुमार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि उन्होंने करीब एक वर्ष पूर्व गांव के ही रंजन कुमार को पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपये उधार दिए थे। तय समय बीत जाने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए गए। रविवार की शाम रुपये मांगने पर रंजन कुमार, साहिल कुमार और अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि साहिल कुमार ने बंदूक के कुंदे से आंख के पास वार कर घायल कर दिया। साथ ही गले से सोने की चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल का उपचार कराया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.