आगरा, मई 2 -- शनिवार दोपहर फतेहपुरसीकरी के स्मारक क्षेत्र के निर्जन स्थान पर लघु शंका के लिए गई युवती से युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पीड़ित के अनुसार वह फतेहपुरसीकरी क्षेत्र में स्मारकों का अवलोकन करने आई थी। इस दौरान वह लघु शंका के लिए सुनसान स्थान पर गई थी। वहां एक युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। उसका साथी वहां रखवाली के लिए खड़ा रहा।घटना के बाद युवती पुलिस थाने पहुंची। पुलिस द्वारा युवती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। जांच में जुट गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हु...