जामताड़ा, जुलाई 1 -- फतेहपुर, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फतेहपुर में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 25 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित छात्र-छात्राएँ जिले में तीसरा स्थान हासिल करने वाली निखत परवीन और पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली कनक विशेष आकर्षण रहीं। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन पंडित ने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर न केवल अपने परिवार बल्कि विद्यालय का भी नाम पूरे जिले में रोशन किया है। विद्यालय समिति के अध्यक्ष अजय मेहारिया ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने ...