जामताड़ा, जनवरी 20 -- फतेहपुर, प्रतिनिधि। डीडीसी निरंजन कुमार ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सिमलाडंगाल, अगैया और सरमुंडी पंचायत का दौरा कर आवास एवं मनरेगा योजना का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होने लाभुकों से कहा कि वे जल्द से जल्द अपने आवास निर्माण कार्य पूरे करें। उन्होने विशेष रूप से उन लाभार्थियों को फटकार लगाई, जो लंबित कार्य को समय पर पूरा नहीं कर रहे हैं। ऐसे लाभुकों को चेतावनी दी कि सरकारी राशि लेकर बैठे रहने वाले लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर से लगातार पहल की जा रही है और सभी लाभुकों को आवास समय पर पूरा करना अनिवार्य है। साथ ही डीडीसी ने लाभुकों से कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या आ रही हो तो उन्हें तुरंत बताएं, उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.