कटिहार, मार्च 7 -- मनिहारी नि स फतेहनगर पंचायत के सृजन टोला वार्ड संख्या बारह में सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के तहत नल-जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नही मिल रहा है । जिसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीणो ने विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया । लगभग दो सौ की आबादी वाले इस वार्ड में तीन से चार वर्ष पूर्व नल-जल योजना तो लगाई गई थी। परंतु आज तक लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुई।फतेहनगर के पूर्व उपमुखिया नजमुल हक, उमर फारूक, मोहम्मद सलीम, बदरुद्दीन, वाहिद अली, मुर्तजा और बरकत अली सहित दर्जनों ग्रामीणों ठेकेदार पर बेहद लापरवाही और घटिया तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया । ग्रामीणो ने बताया कि संवेदक द्वारा कहीं पाइप जमीन के ऊपर बिछा दिया गया । कहीं नल टूटा हुआ है । कई घरों में नल का कनेक्शन तक नहीं दिया गया। जिन घरों में पूरा सेट लग...