बरेली, जून 25 -- फतेहगंज पूर्वी। साइकिल पर बैठाकर बाजार ले गए रिश्ते के मौसा ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। खून से लथपथ हालत में वह बच्ची को घर के दरवाजे पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को फरीदपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपी की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है।  पुलिस के मुताबिक गुरुवार को फतेहगंज पूर्वी के एक गांव की बच्ची अपने घर में थी। बच्ची ने अपने घर के सामने रह रहे मौसा को साइकिल से बाजार जाते देख लिया। इसके बाद वह साइकिल पर बैठने की जिद करने लगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में नाबालिग बच्ची की हत्या करने वाला कैब ड्राइवर नपुंसक निकला, बिहार में पहले से दर्ज हैं 5 मामले आरोप है कि वह उसे साइकिल पर बैठा कर ले गया। गांव के बाहर सुनसान इलाके में जाकर उसने बच्ची के साथ...