पटना, जनवरी 13 -- फतुहा थाना क्षेत्र के भिखुआ मोड़ के पास छापेमारी पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दस किलोग्राम गांजा, तीन मोबाइल और 5900 नकदी बरामद हुई है। गिरफ्तार तस्करों में अथमलगोला के बुढरा निवासी मिथलेश कुमार एवं जेठुली निवासी अजीत कुमार शामिल है। फतुहा थाने में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि दो तस्कर बड़ी मात्रा में गांजा ठिकाने लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। इसके बाद एक टीम का गठन करते हुए भिखुआ मोड़ के पास छापेमारी की गई। जहां से दो संदिग्धों को भागने के दौरान पकड़कर दस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनलोगों के पास से तीन मोबाइल फोन और 5900 रुपये भी बरामद किए गए। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक ...