पटना, अगस्त 29 -- भोजपुरी सिनेमा में साफ-सुथरे मनोरंजन की नई पहल करते हुए फीचर फिल्म प्यार के सौदागर की शूटिंग फतुहा के विभिन्न क्षेत्रों में पूरी हो गई है। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक विक्टर फ्रांसिस ने दावा किया है कि यह पूर्णतया पारिवारिक फिल्म है, जिसमें अश्लीलता, फूहड़ गीतों और दोअर्थी संवादों को स्थान नहीं दिया गया है। फिल्म में शुचिता नोएल को नायिका, नन्द किशोर मेहता को मुख्य नायक, आर्यन कुमार को सह-नायक और बेतिया निवासी फेलिस माइकल को महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। इसके अलावा अशोक आनंद चौधरी, कैरोलिन पुष्पा, अनुराधा रस्तोगी, अखिलेश दीवाना, अजय देहती, दुआ राज, उर्मिला सिंह और अजय शिवम ने भी अभिनय किया है। फिल्म के गीतकार अजय देहती और उदय सिंह हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...