पटना, मार्च 10 -- नदी थाने की पुलिस ने रविवार की रात एक कबाड़ी की दुकान में छापेमारी करते हुए चोरी के सामान एक अवैध देसी कट्टा के साथ दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। छापेमारी के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट स्थित रवि कुमार की कबाड़ी दुकान में चोरी का माल रखा गया है।। वहां छापेमारी करते ही पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दुकानदार रवि को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर गुलमहियाचक निवासी अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसकी चौकी के नीचे रखा एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अब अविनाश की निशानदेही पर दो नाबालिग आरोपितों को भी गिरफ्तार ...