पटना, मई 3 -- नदी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को करीब दो लाख की प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह की दो महिलाएं समेत आठ धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। इनके पास पिट्ठू बैग से 675 बोतल यानी कुल 67.5 लीटर कफ सीरप बरामद हुए। पुलिस गिरफ्त में आए तस्कारों में वैशाली के रुस्तमपुर निवासी प्रमेंट राय, रंजीत कुमार, संजीव कुमार, लाला राय, विरध राय, नीतीश राय, रिंकू देवी और हाजीपुर की गर्दनियाचौक निवासी सुमन कुमारी शामिल है। नदी थानाध्यक्ष अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में शुक्रवार को कच्ची दरगाह के पास सघन वाहन जांच लगाई गई थी। तभी पीपापुल की ओर से पिट्ठू बैग के साथ आ रहे महिला समेत आठ लोग पुलिस को देख भागने लगे। यह भी पढ़ें- 18.73 ग्राम स्मैक 87 लीटर नेपाली शराब जब्त, चार गिरफ्तार पुलिस ने दौड़कर सभी को पकड़ लिया। उनलोगों के बैग की तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.