मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान बीच सड़क पर लगाए गए फड़ को हटाने पहुंची पुलिस से धक्का मुक्की की गई। पुलिस ने फड़ लगाने वाले युवक का मोबाइल छीन लिया तो पुलिस से कुछ महिलाएं भिड़ गईं और मोबाइल छीनने लगी। पूरे घटनाक्रम का बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार लगता है। साप्ताहिक बाजार से जाम लग जाता है। जिसके कारण शहरवासी व स्कूली बच्चे भी जाम में फंस जाते हैं। नागफनी निवासी इमरान ने भी मंगलवार को सड़क पर फड़ लगाकर सामान बेचना शुरू कर दिया। इससे रोड पर जाम लग गया। तभी एक पुलिसकर्मी उसके फड़ को हटाने के लिए पहुंच गया। इस बीच पुलिस ने युवक का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया...