रुद्रपुर, दिसम्बर 29 -- पंतनगर। नगर पालिका परिषद नगला में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स (फड़ व्यवसाई) को प्रमाण पत्र और पहचान पत्र वितरित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने फड़ व्यवसाइयों से नगर को साफ-स्वच्छ रखने की अपील की और योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को ऋण लेने के लिए प्रेरित किया। शुक्ला ने बताया कि योजना में प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय चरण में 25 हजार तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध है। साथ ही फड़ व्यवसाइयों व उनके परिवारों को केंद्र सरकार की प्रमुख बीमा व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में सभासद, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.