बागेश्वर, मार्च 29 -- बागनाथ फड़ व्यावसाय कल्याण समिति की बैठक में फड़ कारोबारियों के लिए नगर में जल्द वेंडर जोन बनाने की मांग की गई, ताकि सभी कारोबारियों को एक साथ बसाया जा सके। साथ ही संगठन में नए लोगों को भी जोड़ने की सहमति बनाई गई। राधाकृष्ण मंदिर परिसर में समिति से जुड़े लोग रविवार को एकत्रित हुए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर में बाहरी क्षेत्र से आए दिन नए व्यापारी आ रहे हैं और नगर में अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे नगर की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है। नगर पालिका ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाए और नगर को साफ रखे। नगर पालिका क्षेत्र में ऐसे लोगों कोतई न बसने दें। इस मौके पर सचिव भीम कुमार, हरीश कुमार, पंकज कुमार, राधा देवी, पुष्कर चंद्र, शिव संह, जगीश सिंह, नरेश कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.