फड़याई बाजार में कब्जा हटाने पहुंचे अफसरों से नोकझोंक, छह घंटे चला हंगामा
संभल, मार्च 24 -- शहर के फड़याई बाजार में सोमवार को एक विवादित ट्रांसपोर्ट की संपत्ति से कब्जा हटाया गया। अदालत के आदेश पर प्रशासन और कोर्ट कमिश्नर की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान छह घंटे तक हंगामा होता रहा। टीम से नोकझोंक भी हुई। प्रशासन ने विरोध के बीच संपत्ति को खाली करा दिया। कोर्ट कमिश्नर पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिवादी पक्ष को न्यायालय का आदेश दिखाते हुए मकान खाली करने को कहा। यह वही 700 गज की जमीन है, जिसमें 128 गज में बना मकान वर्षों से विवाद का केंद्र बना हुआ था। वादी पक्ष हर्षित अग्रवाल और उनके सहयोगियों का दावा है कि उन्होंने यह संपत्ति राजीव कुमार से खरीदी है। वहीं, प्रतिवादी पालेंद्र शर्मा और उनका पक्ष किरायानामा और दशकों पुराने कब्जे का हवाला देते रहे। करीब 70 वर्षों से इस जमीन पर उनके रहने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.