मधुबनी, मार्च 12 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के फटकी गांव के वार्ड आठ में पड़ोस के ही कुछ लोगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी लक्ष्मी नारायण राउत एवं रामदाय देवी का इलाज मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल में किया गया। मारपीट का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया जाता है। इस संबंध में घायल लक्ष्मी नारायण राउत की पत्नी रामदाय देवी द्वारा मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें फटकी वार्ड आठ के ही रामसुंदर राउत सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है। इधर, एसआई सह केस अनुसंधानक कंचन कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से नामजद दो आरोपी रामसुंदर राउत(60) तथा जय प्रकाश कुमार(23) को गिरफ्तार किया। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी रामसुंदर राउत तथा जय प्रकाश कुमार को गुरुवार को न्...