कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी रविवार दोपहर परिवारवालों की फटकार से नाराज होकर घर से भाग निकली। नाराजगी में उसने घर से चांदी का बाला, चांदी की तीन अंगूठियां और एक सोने की बाली उठा ली। किशोरी करारी पहुंचकर आभूषण की दुकान पर ये गहने बेचने लगी। इसी दौरान किसी सूचक ने मामले की जानकारी उप निरीक्षक विजय कुमार को दे दी। सूचना मिलते ही वह महिला आरक्षी के साथ सर्राफ की दुकान पर पहुंच गए और किशोरी को गहनों सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे थाने ले आई। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह प्रयागराज से ट्रेन पकड़कर मुंबई जाने वाली थी। वहां मजदूरी करके खुद का गुजारा करने की उसकी योजना थी। पुलिस ने गहनों को बरामद कर लिया और बाद में किशोरी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। परिवारवालों ने किशोरी को समझाया, फिर घर ले ग...