नई दिल्ली, मार्च 20 -- ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस को शुक्रवार को ईद-उल-फितर की नमाज में शामिल होने के लिए मस्जिद जाना थोड़ा महंगा पड़ गया। देश की सबसे बड़ी मस्जिद में लोगों के बीच पहुंचे अल्बनीस के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने अंदर ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और उनकी हूटिंग करते हुए 'गेट आउट' के नारे लगाए। दरअसल, प्रदर्शनकारी उनके द्वारा इजरायल और अमेरिका को दिए समर्थन से नाराज थे। यह घटना उस समय हुई, जब ऑस्ट्रेलियाई पीएम अपने गृहमंत्री टोनी बुर्के के साथ पश्चिमी सिडनी की मस्जिद में पहुंचे। उनका कार्यक्रम शुरू होने के लगभग 15 मिनट के बाद ही वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी उनके ऊपर चिल्लाते हुए और गेटआउट के नारे लगाते हुए नजर आए...