गया, फरवरी 5 -- गया रेलवे जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण गया-पटना रेलखंड की कई पैसेंजर मेमू ट्रेनों का परिचालन चाकंद से होने लगा है। नयी व्यवस्था में गुरुवार से गया जंक्शन की जगह पर चाकंद से पटना जाने और वहां से यहां आने लगी। ऐसी स्थिति में चाकंद स्टेशन पर रेलयात्रियों की संख्या कई गुणा बढ़ गई। गया जंक्शन से पटना जाने-आने वालों को पहले दिन से कई तरह की परेशानी होने लगी। चाकंद स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की घोर कमी है। किसी तरह पेयजल की व्यवस्था तो है लेकिन बेहतर शौचालय की सुविधा नदारद है। शौचालय है तो उसकी स्थिति नारकीय बनी हुई। उसका उपयोग तो दूर वहां पर जाना मुश्किल है। शौचालय की कमी सबसे ज्यादा महिला यात्रियों को अगले 45 दिनों तक झेलनी पड़ेगी। प्लेटफॉर्म पर बैठने, छांव और साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे खासकर बुजुर्गों...