मथुरा, मार्च 19 -- थाना अंतर्गत गांव फजीयत नगरिया में पानी के ड्रम को लेकर मंगलवार देर रात दो समुदायों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इससे आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इस दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को उपचार के लिये सीएचसी सौनई में भर्ती कराया। मंगलवार रात करीब 12 बजे गांव नगला फजीयत की नगरिया में पानी के ड्रम को लेकर गोविंद और मुन्ना पक्ष के मध्य विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर के लोग एकत्रित हो गये और गाली-गलौज के साथ मारपीट होने लगी। देखते ही देखते जमकर लाठी-डंडे, सरिया चलीं तो पथराव हो गया। इससे मची चीख-पुकार से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी तो दहशत फैल गयी। पुलिस के अनुसार तभी गांव के गोविंद ने कंट्रोल के माध्यम से प...