धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद। विद्यापति समिति की ओर से तेलीपाड़ा लॉ कॉलेज के बगल में स्थित विद्यापति भवन में फगुआ मिलन का आयोजन किया गया। मैथिल समाज के लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। लोकगीतों पर सभी झूमे। इससे पहले विद्यापति समिति के अध्यक्ष शिवकांत मिश्र की अध्यक्षता में बैठक भी हुई। बैठक में पांच अप्रैल को आमसभा बुलाने का निर्णय लिया गया। उसी दिन नई कार्य समिति का पुनर्गठन भी किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए डॉ कामेश्वर विश्वास को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके लिए उप समिति का भी गठन किया गया। बैठक में महासचिव अमरनाथ झा सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...