प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सुवंसा नगर पंचायत के स्वरूपपुर में होली मिलन समारोह हुआ। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने आयोजन किया था। होली मिलन में फगुआ फुहार की मस्ती में लोग झूमते नजर आए। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री आलोक कुमार पांडेय रहे। समारोह में ग्रामीणों ने फाग गीतों से परंपराओं को जीवंत कर दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें हमारी माटी हमारी परिपाटी के तहत अपनी विधाओं के साथ जुड़कर रहना है। आज सरकार के स्तर से भी इन विधाओं को संरक्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान आरएसएस के शारीरिक प्रमुख विनीत मिश्रा, सुनील पांडे, चुन्नू श्रीवास्तव, प्रवीण मौर्य, सूर्य लाल बिंद और उनकी टीम संतोष बिंद, चंदन पाल, शालिग्राम पांडे आदि ने गीत प्रस्तुत किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.