रांची, मार्च 2 -- रांची, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद की ओर से सोमवार को प्रताप नगर में होली मिलन समारोह हुआ। समारोह अपर बाजार स्थित भीमराज मोदी धर्मशाला में हुआ। सभी ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सभी ने मनोरंजन के लिए कई प्रकार के फगुआ गीत और कविताओें का भी आनंद उठाया। महानगर सत्संग प्रमुख योगेश खेड़वाल ने कहा कि संगठन में हम जाति-पाती जैसे रूढ़िवादी परंपराओं को नहीं मानते। रंग लगाने के लिए एक-दूसरे की जाति नहीं पूछते अगर बड़ा है, तो उसके पैरों पर गुलाल लगाकर आशीर्वाद लेते हैं। साथ ही उम्र में छोटे को उनके गालों और माथे पर टीका लगाकर आशीर्वाद देते हैं। प्रताप नगर के अध्यक्ष अजय राजगढ़िया ने सभी लोगों की सभ्यता के साथ होली मनाने और सभी महिलाओं का सम्मान करने का संकल्प देकर इस विषय पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। क...