औरैया, मार्च 5 -- बिधूना, संवाददाता। बिधूना क्षेत्र के गांव सरैया भिखरा में होली का पर्व पारंपरिक उत्साह और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। गांव में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने एकत्र होकर फगुआ गीतों के साथ होली का आनंद लिया। गुरुवार सुबह से ही गांव में रंगों की बौछार के बीच लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने घर-घर जाकर फगुआ गायन किया और होली खेले रघुवीरा अवध में जैसे पारंपरिक गीतों की धुन पर होली का उल्लास साझा किया। इस दौरान लोगों ने मिष्ठान और ठंडाई का भी आनंद लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर वर्ष यह त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाता है। परंपरा के अनुसार सभी लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर अबीर-गुलाल लगाते हैं और फगुआ गीतों के माध्यम से होली का जश्...