जौनपुर, मार्च 6 -- सुजियामऊ गांव में आयोजित परम्परागत होली कार्यक्रम में की गई पुष्प वर्षा नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खण्ड के सुजियामऊ गांव में बुधवार को पारंपरिक होली गीत का आयोजन किया गया। इस दौरान वाद्य यंत्रों की धुन पर फगुआ गीतों को सुनकर श्रोता मन्त्र-मुग्ध हो गये। होली गीत सुनने के लिए दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रोताओं पर पुष्प वर्षा की गई। कलाकारों ने अवधी, फगुआ, उलारा, चैता, बेलवइया, चहका, धमार आदि गीत की शानदार प्रस्तुति की। आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय के आवास पर आयोजित होली मिलन गीत गायन में सबसे पहले 80 वर्षीय रामसकल दूबे ने झूमर गीत के अलावा बागों में बोले कोयलिया गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक रामआसरे तिवारी ने चहका गीत झोकवन बहई बयार अटरिया लम्बी छवाई द बालम तथा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.