धनबाद, मार्च 2 -- जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर प्रांगण में मानस प्रचार समिति की ओर से होली मिलन का आयोजन किया गया। भगवान भोलेनाथ एवं श्री युगल सरकार पर गुलाल चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भोला पांडेय एवं उनकी टीम ने फगुआ गाया। पुआ, पकौड़ी, खुरमा आदि परंपरागत मिठाइयां और नमकीन का भोग लगाया गया। समिति के सभी सदस्यों एवं भक्तों ने परंपरिक फगुआ के गीतों का आनंद लिया। इस मौके पर अध्यक्ष निरंजन सिंह, सचिव विनोद दुबे, कोषाध्यक्ष निशांत नारायण, योगेंद्र मिश्रा, रामप्रवेश शर्मा, एसबी अग्रवाल, समशेर सिंह राठौर, किशोरी प्रसाद, अजित गुप्ता, सुरेश झा, कन्हाई भट्टचार्य, सपन अधिकारी, गोलू, मुक्तेश्वर महतो, महादेव महत्ता, सुशील सिंह, मनोज झा, प्रदीप चौधरी, राजेश गुप्ता, राजेश सिंह, बंटी, मिथलेश सिंह, सत्यव्रत शुक्ला, समरेंद्र सिंह, गौरव सिंह, अभिनव सा...