हाजीपुर, फरवरी 28 -- हाजीपुर। सं.सू. हाजीपुर के हथसारगंज स्थित पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद के आवास पर रौशनी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शनिवार को महिला दिवस सह होली मिलन (फगुआ गायन) का आयोजन किया। इस मौके पर शहर की रौशनी वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं ने होली के गीतों पर खूब आनंद उठाया। पारंपरिक एवं आधुनिक होली गीतों से महिलाओं ने घंटों लोगों को बांधे रखा। इस दौरान संस्था की सचिव रमा निषाद के अलावा अध्यक्ष संगीता गुप्ता, इंदू कुमार, संगीता प्रभात, तारा राय, रेवती, डॉ़ निशा शुक्ला, शीला चौधरी, राज सहनी, बिन्नी पटेल, माया राय, निर्मला राय, संगाती राय, अंजू सिंह, नूतन शुक्ला, विनीता सिंह, सरिता सिंह, ज्योती बख्शी, शिवानी कांत, आशा श्रुति आदि मौजूद रहीं। दूसरी ओर बीपीएस कॉलेज देसरी में प्रभारी प्राचार्य डॉ राजीव कुमार की अध्यक...