भदोही, मार्च 3 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। डीघ विकास खंड के कौलापुर गांव में सोमवार को होलिका दहन पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल प्रमुख फगुआ, बेलवरिया गायक कलाकारों ने मनमोहक गीत प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व की भांति इस वर्ष भी गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के माने जाने बेलवरिया और फगुआ गीत गायक रामकृष्ण मिश्र, लालचंद मिश्र, रवि प्रकाश मिश्र, कैलाश नाथ सहित क्षेत्र के अन्य बेलवरिया फगुआ गीत गायकों ने अपने गीत से समा बांध दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सहित आसपास के लोगों ने जहां एक और बेलवरिया व फगुआ गीत का आनंद लिया वहीं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अरुण कुमार मिश्र, कमलेश यादव, महेश यादव, राजेश पांडेय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...