नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का बॉल टेंपरिंग कांड खूब चर्चा में रहा, जिसमें फखर जमां लपेटे में आए। पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज फखर को गेंद से छेड़खानी के कारण दो पीएसएल मैचों से निलंबित किया गया। इस कांड के बाद 35 वर्षीय फखर के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, अब बाएं हाथ के बल्लेबाज ने खुद चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनका फिलहाल संन्यास का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कहना चाहते थे लेकिन फिर अपना मन बदल लिया।120 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके फखर फखर ने सबसे छोटे फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 120 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 132.51 के स्ट्राइक रेट से 2494 रन बनाए हैं, जिसमें...